Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में 43.6 डिग्री पहुंचा तापमान, स्कूलों का समय बदला:नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालय अब 7:30 से 12:30 तक खुलेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालयों का संचालन समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त आईसीएससी, सीबीएससी और अन्य बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा। जनपद में इस समय प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। लोग कड़ी धूप और अत्यधिक तापमान का सामना कर रहे हैं। शादी-समारोहों का समय होने के कारण लोगों को मजबूरी में तेज गर्मी के बीच बाजार और निमंत्रणों में जाना पड़ रहा है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि राजस्थान से आ रही गर्म पछुआ हवाएं जिले में तापमान बढ़ा रही हैं। मौसम में नमी की कमी और तेज धूप के कारण तपन अधिक महसूस हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) कुमार धर्मेंद्र ने लोगो से हीटवेव से बचने की अपील की है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौकिया धाम सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट महीनों से अटका:जौनपुर में गलियों की इंटरलॉकिंग उखाड़कर छोड़ी, श्रद्धालु परेशान
    Next Article
    फ्लिपकार्ट के कंटेनर और मकान में लगी आग:अलीगढ़ में देर रात जनकपुरी पर हुआ हादसा, लाखों का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment