Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज SP ने 11 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को मिली नई तैनाती

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक हित में 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। यह निर्णय जनपदीय स्थानांतरण बोर्ड की सर्वसम्मति से लिया गया। तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक सत्य प्रकाश को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कासगंज से थाना साइबर क्राइम भेजा गया है। निरीक्षक अवधेश कुमार को चौकी प्रभारी बिलराम, थाना ढोलना से अतिरिक्त निरीक्षक थाना कासगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक विजेंद्र सिंह को मीडिया सेल प्रभारी से पुलिस अधीक्षक का पीआरओ नियुक्त किया गया है। निरीक्षक ब्रजकिशोर को पुलिस लाइन से थाना साइबर क्राइम स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षकों में सोनू सिंह को पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पद से हटाकर प्रभारी साइबर सेल, कासगंज बनाया गया है। राजकुमार वर्मा को साइबर सेल से थाना कासगंज भेजा गया है। संदीप वर्मा को पुलिस लाइन से थाना कासगंज में तैनाती मिली है। अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना गंजडुंडवारा भेजा गया है। बचान सिंह को थाना सिढ़पुरा से चौकी प्रभारी बिलराम, थाना ढोलना नियुक्त किया गया है। विनय शर्मा को प्रभारी साइबर सेल, कासगंज से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है, जबकि शशिकांत को साइबर सेल, कासगंज से थाना सोरों में तैनाती मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के 4 शिक्षक लखनऊ में सम्मानित:विद्यालयी शिक्षा में नवाचार और छात्रों को तैयार करने में उत्कृष्ट योगदान
    Next Article
    इटावा उर्दू मोहल्ला उपचुनाव, निर्विरोध सभासद चुने जाने की संभावना:पूर्व सभासद के समर्थन से एक प्रत्याशी का रास्ता साफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment