Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंतजार खत्म...कुछ ही घंटों में यूपी 10वीं का रिजल्ट:आगरा में हाईस्कूल में 60308 स्टूडेंट हुए थे शामिल, पिछली बार 94.99% रहा था रिजल्ट

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड के 10वीं के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। कुछ ही घंटों में रिजल्ट आने वाला है। इसके साथ ही आगरा के 60308 परीक्षार्थियों की मेहनत का परिणाम उनके सामने होगा। पिछली बार आगरा का हाईस्कूल का रिजल्ट 94.99% रहा था। फतेहाबाद के एसडीएलबीएसएमएसीवीजी इंटर कॉलेज की मानिका धाकरे ने आगरा टॉप किया था। उनके 94.50% अंक रहे थे। कितने परीक्षार्थी हुए शामिल यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आगरा के 1,21,078 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 60,308 परीक्षार्थी हाईस्कूल के थे। इसमें भी 32,515 बालक और 27,793 बालिकाओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। आज इन सभी की मेहनत का नतीजा इनके सामने होगा। बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की धड़कन बढ़ी हुई हैं। शाम लगभग 4 बजे के आसपास रिजल्ट घोषित होगा। पिछले 10 सालों में कितने फीसद रहा आगरा में हाईस्कूल का रिजल्ट... पिछले 10 सालों में सबसे अच्छा रिजल्ट पिछले साल ही रहा था। 2016 से 2025 के बीच कोरोना काल को छोड़ दें तो दूसरी बार सबसे अच्छा परिणाम वर्ष 2024 में रहा और तीसरी बार वर्ष 2016 में रिजल्ट अच्छा रहा। इस समयावधि में सबसे खराब रिजल्ट वर्ष 2018 में रहा था। देखें पिछले 10 सालों में रिजल्ट कितने फीसद रहा... 2025 की टॉपर थीं मोनिका धाकरे 2025 के हाईस्कूल रिजल्ट में फतेहाबाद के एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज की मोनिका धाकरे टॉपर रही थीं। उन्होंने 94.50% अंक प्राप्त हुए थे। टॉप 10 में 5 छात्राएं थीं। जानिये 2025 के टॉप 10 के नाम…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में दो गुटों में मारपीट, युवक ने तमंचा लहराया:हवाई फायरिंग की, पढ़ने वाले युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद
    Next Article
    हाथरस में महिला की आंत में कैंची लगी, मौत:घर वालों ने हंगामा किया, हॉस्पिटल स्टॉफ फरार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment