Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में दो गुटों में मारपीट, युवक ने तमंचा लहराया:हवाई फायरिंग की, पढ़ने वाले युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने तमंचा लहराते हुए हवाई फायरिंग की। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास हुई। यहां पढ़ने वाले युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने तमंचा लहराया और हवाई फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गांव जगदीशपुर निवासी अनुज कुमार की उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी पंकज और उसके साथियों से कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी बाद में बड़े विवाद का रूप ले गई। अनुज कुमार की तहरीर पर पंकज और लोकेश सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें नामजद और अज्ञात आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव का लापता युवक 4 साल बाद झारखंड से मिला:बाल संरक्षण विभाग परिजनों की तलाश कर रहा, संस्था में रहकर प्रशिक्षण ले रहा
    Next Article
    इंतजार खत्म...कुछ ही घंटों में यूपी 10वीं का रिजल्ट:आगरा में हाईस्कूल में 60308 स्टूडेंट हुए थे शामिल, पिछली बार 94.99% रहा था रिजल्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment