Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइली हमले में हमास कमांडर, पत्नी-दो बच्चों की मौत:हेलिकॉप्टर से अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी; 24 घंटे में दूसरा बड़ा सुरक्षा अधिकारी मारा गया

    1 hour ago

    1

    0

    इजराइल ने बुधवार सुबह गाजा में हमास के एक बड़े सुरक्षा अधिकारी के अपार्टमेंट पर मिसाइल हमला किया। इसमें अधिकारी मोहम्मद अबुएलौफ, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अबुएलौफ हमास के आंतरिक सुरक्षा विभाग में कर्नल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली हेलिकॉप्टर से गाजा सिटी के पश्चिमी इलाके में स्थित बीच रिफ्यूजी कैंप के एक अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी गई। हमले में अपार्टमेंट बुरी तरह तबाह हो गया। पिछले 24 घंटे में हमास के आंतरिक सुरक्षा विभाग के दो बड़े अधिकारी इजराइली हमले में मारे गए हैं। मंगलवार को इजराइली सेना ने इसी विभाग के प्रमुख नईम अबू नाहेल को मार दिया था। इसके अगले दिन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अबुएलौफ को निशाना बनाया। हमले के बाद की 2 तस्वीरें इजराइल बोला- कई लड़ाकों को निशाना बनाया इजराइली सेना ने कहा कि उसने गाजा में कई सैन्य लड़ाकों को निशाना बनाया है। हालांकि, सेना ने हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। मंगलवार को नईम अबू नाहेल की मौत के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हमास इजराइल की पहुंच से बच नहीं सकता। हमास का आंतरिक सुरक्षा विभाग उन फिलिस्तीनियों पर नजर रखता है, जिन पर इजराइल की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने का शक होता है। यह विभाग इजराइल की योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी जुटाता है। सीजफायर के बाद भी गाजा में हमले जारी गाजा में अक्टूबर 2025 में सीजफायर लागू हुआ था, लेकिन इसके बाद भी इजराइल के हमले जारी हैं। फिलिस्तीनी और इजराइली आंकड़ों के मुताबिक, सीजफायर के बाद से अब तक कम से कम 1,600 फिलिस्तीनी और 5 इजराइली सैनिक मारे जा चुके हैं। सीजफायर के समय इजराइली सेना का गाजा के आधे से कुछ ज्यादा हिस्से पर कब्जा था। अब वह करीब दो-तिहाई इलाके को नियंत्रित कर रही है। गाजा के समुद्र तट के पास के एक छोटे हिस्से पर हमास का नियंत्रण है। अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइली हमलों में 74 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इस दौरान गाजा की पूरी आबादी को अपना घर छोड़ना पड़ा है और वहां खाने-पीने का गंभीर संकट भी पैदा हुआ है। इजराइल का कहना है कि अक्टूबर 2023 में हमास के नेतृत्व वाले हमले के बाद उसने आत्मरक्षा में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। उस हमले में इजराइल के 1,200 लोग मारे गए थे और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीनी कंपनी हुआवेई ने अमेरिकी कंपनियों की तकनीक चुराई:ईरान से चोरी-छिपे कारोबार किया; कोर्ट में दोषी साबित, भारी जुर्माना लग सकता है
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:पुणे में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी इंजीनियर को 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment