Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीनी कंपनी हुआवेई ने अमेरिकी कंपनियों की तकनीक चुराई:ईरान से चोरी-छिपे कारोबार किया; कोर्ट में दोषी साबित, भारी जुर्माना लग सकता है

    14 hours ago

    1

    0

    अमेरिका की एक अदालत ने चीन की बड़ी टेक कंपनी हुआवेई को अमेरिकी कंपनियों की तकनीक चुराने, ईरान से चोरी-छिपे कारोबार करने और बैंक से धोखाधड़ी के मामले में दोषी पाया है। चीनी कंपनी पर लगे 12 में से 10 आरोप सही माने गए हैं। अब सितंबर 2027 में सजा सुनाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआवेई पर अरबों डॉलर का जुर्माना लग सकता है। कंपनी पर आरोप था कि उसने अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान जैसे देशों से कारोबार किया और इसकी जानकारी बैंकों से छिपाई। हालांकि अदालत ने हुआवेई को आपराधिक साजिश और न्यायिक जांच में बाधा डालने की साजिश के आरोपों से बरी कर दिया। ईरान के अलावा उत्तर कोरिया से भी कारोबार किया अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, हुआवेई ने ईरान के अलावा उत्तर कोरिया जैसे अमेरिकी प्रतिबंध वाले देशों में कारोबार किया। कंपनी पर आरोप था कि उसने इस कारोबार की असली जानकारी अमेरिकी बैंकों और अधिकारियों को नहीं दी। कंपनी ने अपने कारोबार से जुड़ी जानकारी छिपाने के लिए बैंकों और अमेरिकी अधिकारियों को गुमराह किया। इससे अमेरिकी प्रतिबंधों को लागू करने में मुश्किल हुई। अमेरिकी कंपनियों की तकनीक चुराने के मामले जुर्माने की रकम फिलहाल तय नहीं हुआवेई को अभी सजा नहीं सुनाई गई है। अमेरिकी अदालत सितंबर 2027 में इस पर फैसला करेगी। अभी जुर्माने की सही रकम तय नहीं हुई है। अमेरिकी वकील जोसेफ नोसेला जूनियर ने कहा कि कंपनी ने लंबे समय तक अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया और देश की सुरक्षा को खतरे में डाला। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने कहा कि कानून से ऊपर कोई व्यक्ति या कंपनी नहीं है। हुआवेई फैसले को चुनौती देगी हुआवेई के वकील ब्रायन हेबरलिग ने कहा कि जांच एजेंसियों ने कंपनी के 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों में से कुछ लोगों की गलतियों को पूरे संगठन की साजिश के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि जूरी ने कंपनी को संगठित आपराधिक साजिश के आरोप से बरी किया है। कंपनी इस फैसले में दोषी ठहराए गए आरोपों को भी अदालत में चुनौती देगी। हुआवेई ने कहा कि वह कारोबार में ईमानदारी रखती है और दूसरी कंपनियों के अधिकारों का सम्मान करती है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह सभी लागू कानूनों का पालन करती है। 2019 में शुरू हुई थी जांच अमेरिकी न्याय विभाग ने 2019 में पहली बार हुआवेई के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए थे। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। इस मामले की सुनवाई सितंबर 2026 में शुरू हुई थी। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए पहले ही हुआवेई के उपकरणों की अमेरिकी टेलीकॉम नेटवर्क में सप्लाई पर रोक लगा रखी है। ब्रिटेन और कनाडा ने भी कंपनी पर इसी तरह की पाबंदियां लगाई हैं। इसके बावजूद हुआवेई कई देशों में स्मार्टफोन और टेलीकॉम उपकरण बेचती है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए जरूरी चिप बनाने के क्षेत्र में भी काम बढ़ाया है। चीन ने इस मामले में अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना की है। बीजिंग ने आरोप लगाया कि अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर चीनी कंपनियों को निशाना बना रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री स्पेस पहुंचा:चीन की मदद से खाना उगाने पर रिसर्च करेंगे; भारतीय अंतरिक्ष यात्री 42 साल पहले ही जा चुके
    Next Article
    इजराइली हमले में हमास कमांडर, पत्नी-दो बच्चों की मौत:हेलिकॉप्टर से अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी; 24 घंटे में दूसरा बड़ा सुरक्षा अधिकारी मारा गया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment