Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री स्पेस पहुंचा:चीन की मदद से खाना उगाने पर रिसर्च करेंगे; भारतीय अंतरिक्ष यात्री 42 साल पहले ही जा चुके

    10 hours ago

    1

    0

    मोहम्मद जीशान अली अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले पाकिस्तानी नागरिक बन गए हैं। भारतीय समय के अनुसार वे बुधवार सुबह 5:48 बजे चीन के लॉन्च सेंटर से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए। चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पहुंचने में उन्हें 3 घंटे 38 मिनट लगे, वे करीब 9:26 बजे स्पेस स्टेशन पहुंच गए। जीशान अली चीन के शेनझोउ-24 मिशन में शामिल हैं। उनके साथ 2 चीनी अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो, वू यी भी हैं। होंगबो मिशन की कमान संभाल रहे हैं। पूरे मिशन में करीब 90 प्रयोग किए जाएंगे। जीशान इनमें से 4 प्रयोगों में हिस्सा लेंगे। इसमें अंतरिक्ष में खाना उगाने का प्रयोग भी शामिल है। भारत के राकेश शर्मा 42 साल पहले साल 1984 में अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने सोवियत संघ के सोयुज टी-11 मिशन से उड़ान भरी थी। एस्ट्रोनॉट्स की 3 तस्वीरें… जीशान 4 तरह की रिसर्च करेंगे मिशन के लिए पाकिस्तान ने दो उम्मीदवार चुने थे पाकिस्तान ने इस मिशन के लिए जीशान अली और खुर्रम दाऊद को चुना था। दोनों ने चीन में कई महीनों तक ट्रेनिंग ली। इसके बाद जीशान को मिशन के लिए फाइनल किया गया, जबकि खुर्रम बैकअप अंतरिक्ष यात्री बनाए गए। बुधवार सुबह जीशान अली ने चीन के जियुकुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से उड़ान भरी। उन्हें लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। इस मिशन के लिए पाकिस्तान को चीन की मदद लेनी पड़ी, क्योंकि उसके पास इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने वाला अपना रॉकेट या अंतरिक्ष यान नहीं है। अब जीशान चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर मिशन का हिस्सा होंगे। पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने दोनों की तारीफ की और जीशान को बधाई दी। पाकिस्तानी वायुसेना में फाइटर पायलट हैं जीशान जीशान अली पाकिस्तान में लड़ाकू विमान के पायलट हैं। मिशन के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने चीन में कई महीनों तक ट्रेनिंग ली। इस दौरान उन्हें चीनी भाषा सीखने के साथ अंतरिक्ष यान चलाने और वहां काम करने की ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने जीरो ग्रैविटी यानी ऐसी स्थिति में काम करने का अभ्यास किया, जहां चीजें हवा में तैरने लगती हैं। इसके अलावा सेंट्रीफ्यूज, बचाव और आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग भी ली। जीशान के मुताबिक, उनके लिए सबसे मुश्किल काम चीनी भाषा सीखना था। अंतरिक्ष यान के स्विच, सॉफ्टवेयर और मशीनों से मिलने वाले निर्देश चीनी भाषा में होते हैं। इसलिए उन्हें आम बोलचाल के साथ तकनीकी चीनी भी सीखनी पड़ी। चांद पर रोवर भेजने की तैयारी में पाकिस्तान और चीन पाकिस्तान और चीन कई साल से अंतरिक्ष के क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। चीन ने अब तक पाकिस्तान के कई उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने में मदद की है। दोनों देशों के बीच यह सहयोग अब चंद्र मिशन तक पहुंचने वाला है। 2028 के आसपास चीन के चांग'ई-8 मिशन के जरिए पाकिस्तान में बना एक रोवर चांद की सतह पर भेजने की योजना है। चीन ने 2022 में अपना तियांगोंग स्पेस स्टेशन बनाना पूरा किया था। अब वह अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में दूसरे देशों को भी साझेदार बना रहा है। चीन की योजना 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की सतह पर उतारने की है। पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट गूगल पर ट्रेंड कर रहा है… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका के मिसिसिपी में विमान समुद्र में गिरा:2 बच्चों समेत 6 की मौत; गिरने के वक्त रफ्तार 322km/hr थी
    Next Article
    चीनी कंपनी हुआवेई ने अमेरिकी कंपनियों की तकनीक चुराई:ईरान से चोरी-छिपे कारोबार किया; कोर्ट में दोषी साबित, भारी जुर्माना लग सकता है

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment