Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पुणे में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी इंजीनियर को 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड

    14 hours ago

    1

    0

    पुणे में महिला IT प्रोफेशनल को पीटकर मारने के आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम कालबांडे को कोर्ट ने 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतका कोमल दहाले भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और दोनों तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे। पिछले 2-3 महीने से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। रविवार रात दोनों होटल में डिनर करने गए थे। इसके बाद हिंजवड़ी के सखारे बस्ती स्थित प्रिस्टीन PG में कोमल के कमरे पर लौटे। रात करीब 12:30 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 3 बजे गुस्से में शुभम ने कोमल को कई बार मुक्के मारे और पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 6:30 बजे आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर एम्बुलेंस भेजने को कहा। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद हत्या का पता चला। मंगलवार को पुलिस ने मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की। मामले की आगे जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे कोर्ट के बाहर मर्डर केस के आरोपी पर हमला, 6 लोगों ने धारदार हथियारों से वार किया; हालत गंभीर महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार दोपहर शिवाजीनगर कोर्ट परिसर के बाहर हत्या के एक आरोपी पर 6 लोगों ने हमला कर दिया। हमले में मंदार किवाले गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पहले मंदार का पीछा किया और फिर धारदार हथियारों से उस पर वार किए। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्टल और एक मैगजीन मिली है। पुलिस के मुताबिक, मंदार किवाले शुबम चव्हाण हत्याकांड में आरोपी है। शुरुआती जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। अभी यह साफ नहीं है कि हमले के दौरान गोली भी चलाई गई थी या नहीं। महाराष्ट्र में चिकन खाने से 53 लोग अस्पताल में भर्ती, 17 बच्चे और 25 महिलाएं शामिल; दुकानदार पर केस महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में चिकन शावरमा खाने के बाद 53 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को फूड पॉइजनिंग की आशंका में सरकारी इंदिरा गांधी मेमोरियल (IGM) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 17 बच्चे और 25 महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। उन्होंने सोमवार रात वंजारपट्टी नाका इलाके की एक दुकान से शावरमा खाया था। इसके बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। मंगलवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 11 थी, जो अब बढ़कर 53 हो गई है। भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप गाडेकर ने बताया कि दुकान के मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के नियमों के तहत निजामपुरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। CJP प्रवक्ता सौरव दास को विदेश जाने से रोका, पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख प्रवक्ता सौरव दास को केंद्र सरकार ने ब्रिटेन जाने से रोक दिया। उन्हें 1 दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन के एक कार्यक्रम में कॉकरोच मूवमेंट पर बोलने के लिए बुलाया गया था। दास ने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनके वकील ने बुधवार को एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग की। तमिलनाडु में 300 BJP-हिंदू संगठन के सदस्यों पर केस, मदुरै में दीपथून पर दीप नहीं जलने पर प्रदर्शन किया था मदुरै के तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम विवाद में पुलिस ने BJP और हिंदू संगठनों के करीब 300 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों ने मंगलवार को दीपथून पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद दीपथून पर दीप नहीं जलाया गया। इसके बजाय उचि पिल्लैयार मंदिर के ऊपर महादीपम जलाया गया। हिंदू मुन्नानी के याचिकाकर्ता निरंजन एस. कुमार ने इसे कोर्ट के आदेश की जानबूझकर अवहेलना बताया और अवमानना याचिका दायर करने की बात कही। तमिलनाडु BJP नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी सरकार पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने और राजनीतिक दलों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर रामनाथपुरम और पोल्लाची समेत कई जगह प्रदर्शन हुए। पुलिस ने सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। तुर्किये में सेना का ट्रेनिंग हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 क्रू मेंबर्स की मौत तुर्किये में मंगलवार शाम ट्रेनिंग उड़ान के दौरान वायुसेना का AS-532 कूगर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पांचों क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने एस्किशेहिर एयरबेस से उड़ान भरी थी और शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर योरुकाकचायर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया गया है। पिछले दो हफ्तों में तुर्किये की सेना का यह दूसरा हेलिकॉप्टर हादसा है। इससे पहले 12 नवंबर को मालात्या के पास सिकोरस्की S-70 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें चार क्रू मेंबर्स की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के पालघर में तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, 3 छात्रों की मौत महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहित वर्मा, रवि गुप्ता और नैना महतो के रूप में हुई है। तीनों बोईसर के गणेश नगर के रहने वाले थे। मोहित और रवि 12वीं, जबकि नैना 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों नंदगांव-अलेवाड़ी बीच जा रहे थे। इसी दौरान बोईसर-नवापुर रोड पर पाल्म टेंभी के पास उनकी बाइक ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना की जांच जारी है। सऊदी अरब में हूती हमला, दो भारतीयों समेत 11 घायल सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों के हमले में दो भारतीयों समेत 11 लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने इसे आतंकी हमला बताया है। घायलों में दो सऊदी नागरिक, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक भी हैं। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद राहत और बचाव के लिए तत्काल कदम उठाए गए। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने भी दो भारतीयों के घायल होने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर कहा, घायलों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। हूती विद्रोही इससे पहले भी रियाद में हमलों की जिम्मेदारी ले चुके। नागपुर में पिस्टल दिखाते समय 17 साल के लड़के के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर; 6 गिरफ्तार महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार दोपहर दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के दौरान एक 17 साल का लड़का गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी शैलेश गुलहाने (35) दोस्तों को अपनी पिस्टल दिखा रहा था। उसने पहले हवा में गोली चलाई। दूसरी बार पिस्टल जाम होने पर उसने अर्जुन लाडोसे पर निशाना लगाकर गोली चला दी, जो उसके सिर के पिछले हिस्से में लगी। घायल अर्जुन की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और CCTV का DVR छिपा दिया। परिवार के कुछ सदस्यों ने खून के निशान भी साफ किए। पुलिस ने पिस्टल और DVR बरामद कर लिया है। मामले में मौके पर मौजूद 14 साल के एक किशोर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइली हमले में हमास कमांडर, पत्नी-दो बच्चों की मौत:हेलिकॉप्टर से अपार्टमेंट पर मिसाइल दागी; 24 घंटे में दूसरा बड़ा सुरक्षा अधिकारी मारा गया
    Next Article
    इमरान मसूद ने मायावती की तारीफ की, कहा-तस्वीर बदल देंगी:सिर्फ कमरे से बाहर निकल जाएं, बसपा से गठबंधन की संभावनाओं पर भी दिया जवाब

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment