Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इमरान मसूद ने मायावती की तारीफ की, कहा-तस्वीर बदल देंगी:सिर्फ कमरे से बाहर निकल जाएं, बसपा से गठबंधन की संभावनाओं पर भी दिया जवाब

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवारों की पहली सूची पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भड़क गए हैं। उन्होंने कहा, "हम कोई भिखारी नहीं हैं, जो अखिलेश से कुछ मिलने का इंतजार करें। बिना चर्चा के आपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, फिर हम बात ही क्यों कर रहे हैं?" एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने मायावती की जमकर तारीफ की। इमरान मसूद ने कहा- अगर बहनजी (मायावती) कमरे से बाहर निकलें तो प्रदेश की तस्वीर बिल्कुल बदल जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस का बसपा से गठबंधन होगा या नहीं? इस पर उन्होंने कहा- इसका फैसला राहुल गांधी और खड़गे साहब को करना है, मुझे नहीं। एक मिशन और मूवमेंट ने सिर्फ बहनजी के कमरे में बैठे रहने से दम तोड़ दिया। इसमें कोई संदेह नहीं कि वह उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी नेता थीं, लेकिन मुझे नहीं पता कि 2012 के बाद उन्हें क्या हुआ। वह कमरे में इस तरह बंद हो गईं कि बाहर ही नहीं निकलतीं। दरअसल, दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच उलझता जा रहा। कांग्रेस की 125 सीटों की डिमांड पर सपा ने सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट सौंपी। यही नहीं, बातचीत आगे बढ़ती इससे पहले मंगलवार रात 10 बजे सपा ने 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें सहारनपुर की वे 2 सीटें भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस ने दावा किया था। इसके पहले अखिलेश ने 'X' पर लिखा, "जीतने वाली पहली 26 सीटों से हुई है शुरुआत। मिलजुल कर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात।" दोनों दलों के बीच सोमवार और मंगलवार को लगातार 2 दिन बैठक हुई थी, लेकिन सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया। अब 26-27 नंवबर को दोनों दलों के बीच बातचीत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:पुणे में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी इंजीनियर को 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड
    Next Article
    गाजीपुर में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या:गेट पर बाहर से ताला लगा था, घर के अंदर मिले लहुलूहान शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment