Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईशन नदी पुल पर अतिक्रमण हटाया गया:मैनपुरी में सीओ सिटी और यातायात पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रविवार दोपहर 12 बजे ईशन नदी पुल पर अतिक्रमण हटाया गया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और यातायात क्षेत्र अधिकारी दीप शिखा ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पुल के फुटपाथ पर दुकानदारों ने मिठाई की दुकानें, छोले-भटूरे और तंदूर लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। यह फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है, लेकिन अतिक्रमण के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही थी। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आए दिन लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। यातायात क्षेत्राधिकारी दीपशिखा ने बताया कि सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शा भी मनमाने तरीके से खड़े होते हैं। यदि फुटपाथ और सड़कें खाली रहेंगी, तो वाहन चालकों को भी परेशानी नहीं होगी और यातायात सुचारु रूप से चलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय सिंह बोले-पाकिस्तान की मध्यस्थता विदेश नीति की विफलता:कहा- यह प्रधानमंत्री की 'ही-ही, खी-खी' वाली नीति का नतीजा
    Next Article
    किराए पर लेकर गाड़ियां गिरवी रखने वाले 2 गिरफ्तार:आगरा में 12 कार, 1 मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment