Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किराए पर लेकर गाड़ियां गिरवी रखने वाले 2 गिरफ्तार:आगरा में 12 कार, 1 मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में कार किराए पर लगाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इनके कब्जे से 12 कार, एक मोबाइल फोन और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने धीरज कुमार और हनुमन्त सिंह को अपनी गाड़ी किराए पर लगाने के लिए दी थी। शुरुआत में दोनों ने दो महीने तक किराया दिया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी इसी तरह कई लोगों को ठग चुके हैं। फर्जी दस्तावेज बनाकर गाड़ियां रखते थे गिरवी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर के जरिए गाड़ियों को गलत तरीके से गिरवी रख देते थे। अपने साथियों के साथ मिलकर वे लोगों की गाड़ियों को गिरवी रखकर रकम आपस में बांट लेते थे। 12 कार और दस्तावेज बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड की छायाप्रति, एक स्टाम्प पेपर, एक आधार कार्ड और एक कार बरामद की। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर 11 अन्य कार भी बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को 25 से 30 हजार रुपये महीना किराये का लालच देते थे। साथ ही कहते थे कि ड्राइवर और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी वे खुद उठाएंगे। लेकिन हकीकत में वे गाड़ियों को गिरवी रखकर पैसा हड़प लेते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईशन नदी पुल पर अतिक्रमण हटाया गया:मैनपुरी में सीओ सिटी और यातायात पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी
    Next Article
    चंदौली: 400 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपए कीमत, बाराबंकी के निवासी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment