Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में डंपर ने बाइक को रौंदा, पिता की मौत:बेटे समेत दो लोग घायल, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में चमरौली गांव के पास सोमवार को 9 बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटे समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक मोनू यादव का शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ, एसडीएम पुलिस के साथ-साथ मौके पर पहुंचे, इस दौरान ग्रामीणों और प्रशासन के बीच काफी देर तक तीखी बहस और हंगामा चलता रहा। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… सिकंदराराऊ से मृतक मोनू यादव अपने बेटे और गंगासिंह के साथ बाइक से अपने गांव रजापुर लौट रहे थे। चमरौली गांव के पास मंदिर के निकट गंगासिंह को उतारने के लिए उन्होंने बाइक रोकी, तभी पीछे से आए डंपर ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में रजापुर निवासी 35 वर्षीय मोनू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय पुत्र अमोल यादव और 36 वर्षीय गंगासिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे जाम किया घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित होकर मृतक का शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं सहित ग्रामीणों ने वहीं तंबू लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मुख्य मांग चमरौली-रजापुर मार्ग पर हाईवे के पास अंडरपास निर्माण की है, ताकि स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और मंदिर आने-जाने वालों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर अंडरपास की मांग लंबे समय से की जा रही है और कई बार प्रदर्शन भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। सूचना मिलने पर सीओ, एसडीएम संजय कुमार, एसआई और कोतवाली पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर तैनात की गई। इस दौरान ग्रामीणों और प्रशासन के बीच काफी देर तक तीखी बहस और हंगामा चलता रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा- बुजुर्ग सिख को पीटने वाले से माफी मंगाई:पंजाबी युवकों ने पकड़कर घुटनों के बल बैठाया; धक्के मारकर इंडिया जाने को कहा था
    Next Article
    गोरखपुर में तेज हवाओं से मिली राहत:मंगलवार से बदलेगा मौसम, बारिश की भी संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment