Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडा- बुजुर्ग सिख को पीटने वाले से माफी मंगाई:पंजाबी युवकों ने पकड़कर घुटनों के बल बैठाया; धक्के मारकर इंडिया जाने को कहा था

    5 hours ago

    2

    0

    कनाडा में बुजुर्ग पंजाबी को धक्का मारने और देश से निकलने की बात कहने वाले युवक ने अब घुटनों के बल बैठकर माफी मांगी है। 25 अप्रैल को बुजुर्ग को पीटा गया था, जिसका पता जैसे ही इंडियन कम्युनिटी के युवकों को चला तो वो उसे ढूंढते हुए उसके घर जा पहुंचे। 26 अप्रैल शाम को युवक को ढूंढने के बाद उसे माफी मांगने के लिए कहा गया। कनाडाई युवक ने कहा कि वह घटना के लिए माफी मांगता है। उसे दुख है कि उसने एक बुजुर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार किया है। जैसे ही भारतीय मूल के युवा आरोपी के घर पहुंचे तो उसने हाथ उठाकर माफ करने के लिए कहा। दरअसल, बुडस्टाक एरिया में 25 अप्रैल को मास्क कनाडाई युवक ने बुजुर्ग पर नस्लीय टिप्पणियां की थी। इस घटना को देख वहां मौजूद दूसरे लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जमीन पर गिराकर अरेस्ट कर लिया है। पहले जानिए कैसे माफी मांगने को मजबूर किया.. दोबारा झगड़ा होते-होते बचा इस बीच युवक की मां भी वहां पर पहुंच गई। उसने बेटे को उठाया और भारतीय युवकों को कहा कि यहां से चले जाओ। आरोपी युवक और उसकी मां जैसे ही घर के गैराज का शटर डाउन कर रहे थे तो एक भारतीय युवक ने आरोपी को सटुपिड कह दिया जिसके चलते आरोप अंदर से गुस्से में बाहर आया तो कहने लगा कि यहां से भाग जाओ। इस पर दोनों पक्षों में कुछ देर के लिए तनातनी हो गई। आरोपी युवक ने मौका संभालते हुए कहा कि हमारी प्रापर्टी से बाहर हो जाओ और शटर डाउन कर अंदर चली गई। अब जानिए क्या है पूरा मामला… कनाडा में पंजाबियों के खिलाफ बढ़ रही हेट स्पीच पंजाबियों के प्रति हेट क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। इसी के चलते 25 अप्रैल को वुडस्टाक एरिया में एक लोकल युवक ने पंजाबी बुजुर्ग को धक्के मार दिए थे। उसने बुजुर्ग को कनाडा से पंजाब जाने को कहा। उसने ये भी कहा कि तुम मेरे देश में क्या कर रहे हो। जिस वक्त युवक ने बुजुर्ग के साथ बदतमीजी की, वह घर के बाहर घूम रहे थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक ने मास्क लगा रखा है। वह बुजुर्ग पर नस्लीय टिप्पणियां करता हुआ दिख रहा है। इस घटना को देख वहां मौजूद दूसरे लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जमीन पर गिराकर अरेस्ट कर लिया गया था। कनाडा में रह रहे 9 लाख के करीब पंजाबी बता दें कि कनाडा की कुल आबादी का लगभग 2.1% हिस्सा सिखों का है। ये करीब 9 लाख बनता है। कनाडाई पंजाबियों में लगभग 81.4 फीसदी सिख, 6.9 फीसदी हिंदू और 6.8 फीसदी मुस्लिम हैं। कनाडा में अंग्रेजी और फ्रेंच के बाद पंजाबी तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है। अगर बात ब्रैम्पटन की करें तो यहां पर लगभग 1 लाख 44 हजार के लगभग पंजाबी लोग हैं। यह शहर की कुल आबादी का लगभग 22 फीसदी हिस्सा है। कनाडा की जनगणना 2021 के अनुसार इस वक्त यहां 60 से 70 के करीब पंजाबी परिवार रह रहे हैं। 5 साल में कनाडा में हेट स्पीच बढ़ी कनाडा में पंजाबियों का क्या है योगदान… -------------------- यह भी पढ़ें- कनाडा में अमृतसर के युवक की गाड़ियां फूंकी:दीवार पर लिखे 'गो बैक' के नारे; CCTV में खुद झुलसता दिखा आरोपी कनाडा के ओंटारियो प्रांत से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने प्रवासी भारतीय समुदाय में डर का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अमृतसर से संबंध रखने वाले एक युवक के घर और उसकी गाड़ियों को अज्ञात हमलावरों द्वारा निशाना बनाया गया। घटना उस समय हुई जब युवक अपने घर के अंदर मौजूद था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिल्टन-होटल में 1981 में भी राष्ट्रपति पर गोली चली थी:आरोपी हॉलीवुड फिल्म से प्रभावित था, हीरोइन को इम्प्रेस करने के लिए फायरिंग की
    Next Article
    हाथरस में डंपर ने बाइक को रौंदा, पिता की मौत:बेटे समेत दो लोग घायल, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment