Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज हवाओं से मिली राहत:मंगलवार से बदलेगा मौसम, बारिश की भी संभावना

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बीते एक दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के चलने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सोमवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप निकली, लेकिन हवा के चलते गर्मी का असर कम महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। मंगलवार से बदलेगा मौसम, बुधवार से बारिश मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार मंगलवार से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। बुधवार से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। इससे गर्मी से राहत और बढ़ेगी। दिनभर तापमान का उतार-चढ़ाव सोमवार को सुबह 8:30 बजे तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वाह्न 11:30 बजे यह बढ़कर 31.8 डिग्री तक पहुंचा। दोपहर 2:30 बजे तापमान 36.9 डिग्री और शाम 5:30 बजे 36.6 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवाओं के कारण तापमान अधिक होने के बावजूद गर्मी का प्रभाव कम महसूस हो रहा है। पिछले पांच दिनों में गर्मी का असर गोरखपुर में पिछले दिनों तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर बना रहा। ऐसे में मौजूदा बदलाव लोगों के लिए राहत भरा है। मॉनसून को लेकर भी अच्छी खबर मौसम विभाग और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य से पहले दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि 18 से 25 मई के बीच अंडमान-निकोबार में इसकी शुरुआत हो सकती है और 25 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। मई के अंत तक दक्षिण भारत में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में डंपर ने बाइक को रौंदा, पिता की मौत:बेटे समेत दो लोग घायल, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम
    Next Article
    तुलसीपुर सीट पर भानु त्रिपाठी बने सपा के पसंदीदा उम्मीदवार:भाजपा बनी जनता की पहली पसंद, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment