Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 3 डिग्री तापमान गिरा, गर्मी बरकार:नपा गाड़ियों से रोड्स पर पानी छिड़काव, कार्यालयों में ORS कॉर्नर बनाने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में तापमान में आज सोमवार को 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे यह 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है इसके बावजूद, जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए गोंडा नगर पालिका प्रशासन सड़कों पर पानी का छिड़काव करा रहा है। भीषण गर्मी के बीच लोग धूप से बचाव करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग गन्ने का जूस और खीरा जैसी चीजें खा-पी रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने चेहरे पर गमछा या दुपट्टा बांधकर निकल रहे हैं। गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी कार्यालयों में ओआरएस कॉर्नर बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। इन ओआरएस कॉर्नर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों से आने वाले फरियादी कार्यालयों में पहुंचने पर ओआरएस पीकर गर्मी से खुद को बचा सकें। इसके अतिरिक्त, जिले के सभी सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। गोंडा जिला प्रशासन ने हीटवेव को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें लोगों से आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गई है।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि वर्तमान में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए आपदा विभाग द्वारा हाल ही में हीटवेव की एडवाइजरी जारी की गई है। आपदा विभाग ने स्वयंसेवकों के माध्यम से प्रशिक्षण भी आयोजित किया था और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी लोगों को एडवाइजरी के बारे में जानकारी दी जा रही है। गर्मी में और धूप में जो समय है उसे समय लोग घरों से बाहर न निकले अधिक से अधिक अपने आप को छाए में रखें। जिले के सभी कार्यालय में एक ओआरएस कॉर्नर बनाए जाने को लेकर के निर्देश दिया गया है हीट वेव को लेकर के अस्पतालों में इमरजेंसी केंद्र बनाने को लेकर के भी निर्देश दिया गया है। गोंडा में नगर पालिका और नगर पंचायत के माध्यम से हमने जगह-जगह वाटर कूलर लगवाया है। पेयजल की व्यवस्था की गई है गौशाला में आवश्यक शेड की व्यवस्था की गई है। चाहे हमारे बस स्टैंड हो चाहे रोडवेज स्टेशन हो जो भी पब्लिक स्थान वाले स्थान है वहां पर भी आवश्यक व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट:बीज व्यापारी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर छीना कैश, वारदात में युवती भी शामिल
    Next Article
    आवास विकास के नोटिस के बाद सेटबैक का ध्वस्तीकरण शुरू:मेरठ की सेंट्रल मार्केट में खुद अपने मकान- दुकान तोड़ रहे लोग, बोले सब बर्बाद हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment