Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 2 घंटे की बारिश से शहर जलमग्न:सदर कोतवाली में घुटनों तक भरा पानी, 2 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। रात करीब 2 बजे शुरू हुई आंधी की रफ्तार लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके बाद करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर और देहात के कई इलाके जलमग्न हो गए। सुबह 4 बजे बारिश थमने के बाद भी कई क्षेत्रों में जलभराव बना रहा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख बाजारों और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। नाले और नालियां उफनकर सड़कों पर आ गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा। सादाबाद कस्बे समेत कई मोहल्लों और बाजारों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश का असर सरकारी कार्यालयों पर भी पड़ा। सदर कोतवाली परिसर में घुटनों तक पानी भर गया। इसके अलावा कुछ अन्य सरकारी दफ्तरों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। कई इलाकों में रात के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को अंधेरे और उमस के बीच रात गुजारनी पड़ी। बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान घटकर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में TGT परीक्षा की सॉल्वर गैंग सरगना गिरफ्तार:25 हजार का इनाम था, 14 डेबिट कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद
    Next Article
    अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला कोर्ट पहुंचा:प्रयागराज में CJM ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट, 18 जून को होगी अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment