Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के गौरव आर्य बने अलीगढ़ के प्रभारी:गौरव आर्य का भाजपा जिला कार्यालय में फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत समारोह

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस में भाजपा संगठन ने गौरव आर्य को अलीगढ़ जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में उनके स्वागत का माहौल गर्मा गया। गौरव आर्य के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने गौरव आर्य को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए कहा कि हाथरस में संगठन को मजबूती देने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि हाथरस की तरह अलीगढ़ में भी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जाएगा। स्वागत से अभिभूत गौरव आर्य ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर अलीगढ़ जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। गौरव आर्य ने आगामी चुनाव को लेकर भी संगठन को मजबूती देने की बात कही। उनका कहना था कि अलीगढ़ जिले की सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी ताकत से काम किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा क्षेत्र में दिखेगी PM के राजनीतिक सफर की कहानियां:कानपुर में 200 से ज्यादा कलाकार करेंगे नाट्य प्रस्तुतियां, 22 से 28 सितंबर तक प्रोग्राम
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का होगा जोरदार स्वागत:मंत्री कपिल देव ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की, NH-58 से गुजरेंगे अध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment