Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस की अपर्णा ने 10वीं में जिला टॉप किया:पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट, जिले का प्रदेश में 21वां स्थान

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में हाथरस जिले का परिणाम 91.84 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से बेहतर है। आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ की छात्रा अपर्णा ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, जिले का कोई भी विद्यार्थी प्रदेश के टॉप-10 में जगह नहीं बना सका और हाथरस 21वें स्थान पर रहा। गंगा इंटर कॉलेज गढ़ उमराव, सादाबाद की आस्था सिंह ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी के गौरांश वार्ष्णेय 93.67 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। 1,701 ने इस बार छोड़ दी थी परीक्षा... इस साल हाईस्कूल परीक्षा के लिए जिले से कुल 22,164 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 20,852 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 19,151 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पिछले साल जिले का परीक्षा परिणाम 90.20 प्रतिशत था, जो इस बार बढ़कर 91.84 प्रतिशत हो गया है। यह हैं हाईस्कूल के टॉप टेन स्टूडेंट... 1. अर्पणा, 94.50 प्रतिशत - आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ हाथरस। 2. आस्था सिंह 94 प्रतिशत - गंगा इंटर कॉलेज गढ़ उमराव हाथरस। 3. गौरांश वार्ष्णेय 93.67 प्रतिशत- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हाथरस। 4. भाग्यलक्ष्मी 93.33 प्रतिशत -एसवीएम इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ हाथरस। 5. मुस्कान 93 प्रतिशत - एस एच वी आर इंटर कॉलेज बाजी का बुर्ज सादाबाद हाथरस। 6. शिवांश 92.83 प्रतिशत एसवीएम इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ हाथरस। 7. सतेंद्र 92.83 प्रतिशत - सुधा सारस्वत इंटर कॉलेज दर्शना हाथरस। 8. वर्तिका 92.67 प्रतिशत एस वी एम इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ हाथरस। 9. भावना 92.67 प्रतिशत - एसएनएसएम इंटर कॉलेज गढ़ी हरिया मिढ़ावली सादाबाद हाथरस। 10. ध्रुव कुमार 92.50 प्रतिशत - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हाथरस।
    Click here to Read more
    Prev Article
    96.20% अंक लाकर अभिषेक बने मुरादाबाद के इंटरमीडिएट जिला टॉपर:जाहन्वी दूसरे और कौशिकी तीसरे नंबर पर; देखिए जिले के टॉप टेन की लिस्ट
    Next Article
    निधि बरनवाल ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप:96.83% अंक के साथ प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment