Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    96.20% अंक लाकर अभिषेक बने मुरादाबाद के इंटरमीडिएट जिला टॉपर:जाहन्वी दूसरे और कौशिकी तीसरे नंबर पर; देखिए जिले के टॉप टेन की लिस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। इस वर्ष मुरादाबाद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें अभिषेक ने 96.20% अंक लाकर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिला टॉपर का गौरव हासिल किया है। अभिषेक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक 500 में से 481 प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों के अनुसार, अभिषेक शुरू से ही एक मेहनती और मेधावी छात्र रहे हैं, जिनकी लगन और अनुशासन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया। अभिषेक मुरादाबाद में कांठ स्थित कैसर जहां कयीमुद्दीन इंटर कॉलेज मान नगर उर्फ कांठ के छात्र हैं। जिले के अन्य छात्रों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है, कई विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। पूरे प्रदेश के 75 जिलों में मुरादाबाद ने 7वां स्थान हासिल किया है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने इस उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है। देखिए 12 वीं की टॉप टेन लिस्ट बिलारी के डीपीएस वीएमआईसी स्कूल की जान्हवी ने 94.40% अंकों के साथ जनपद में दूसरा और इसी स्कूल की कौशिकी ने 93.40% अंकों के साथ जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान की बेटी ने इंटर में किया जिला टॉप:91% अंक हासिल किए, बोलीं- मैने बिना ट्यूशन पढ़ाई की, प्रोसेसर बनना चाहती हूं
    Next Article
    हाथरस की अपर्णा ने 10वीं में जिला टॉप किया:पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट, जिले का प्रदेश में 21वां स्थान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment