Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान की बेटी ने इंटर में किया जिला टॉप:91% अंक हासिल किए, बोलीं- मैने बिना ट्यूशन पढ़ाई की, प्रोसेसर बनना चाहती हूं

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों में बेटियों ने प्रदेशभर में शानदार प्रदर्शन किया। गौतम बुद्ध नगर में सूरजपुर स्थित केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा हिमांशी शर्मा ने इंटरमीडिएट में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। हिमांशी लखनावली गांव (सूरजपुर) की रहने वाली हैं। उनके पिता किसान हैं और वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। बिना किसी कोचिंग के पढ़ाई की हिमांशी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की गहन तैयारी की और पूरा दिन पढ़ाई में लगाया। परिवार ने उन्हें पूरा सहयोग दिया और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के शिक्षकों ने भी हर कदम पर मार्गदर्शन किया। खास बात यह रही कि हिमांशी ने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने स्कूल में चलने वाली अतिरिक्त कक्षाओं का लाभ उठाया, जहां उन्हें नियमित रूप से कड़ी मेहनत कराई गई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया। हिमांशी का सपना आगे चलकर प्रोफेसर बनने का है। उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही जिला टॉप करने का लक्ष्य तय किया था और उसी के अनुसार तैयारी की। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि यह छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं हिमांशी के भाई ने भी उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उनकी लगन और मेहनत का फल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में अनीश बने हाईस्कूल टॉपर:96.17% अंकों के साथ प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह
    Next Article
    96.20% अंक लाकर अभिषेक बने मुरादाबाद के इंटरमीडिएट जिला टॉपर:जाहन्वी दूसरे और कौशिकी तीसरे नंबर पर; देखिए जिले के टॉप टेन की लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment