Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निधि बरनवाल ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप:96.83% अंक के साथ प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा निधि बरनवाल ने हाई स्कूल परीक्षा में जिले में टॉप किया है। उन्होंने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। यह परिणाम आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने के बाद सामने आया। निधि बरनवाल ने अमेठी के मंगलपुर स्थित प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे जिले और स्कूल का नाम रोशन हुआ है। निधि अमेठी तहसील के छोटे से गांव मोचवा की रहने वाली हैं। उनके पिता श्रवण बरनवाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता बीना बरनवाल गृहिणी हैं। निधि का एक छोटा भाई भी है। निधि का सपना बीटेक करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कॉलेज के अध्यापकों को दिया। निधि ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान कभी तनाव नहीं लिया और सामान्य दिनों में 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थीं। परीक्षा के दिनों में यह समय बढ़कर 10 घंटे हो जाता था। मनोरंजन के लिए वह मोबाइल का उपयोग करती थीं।कॉलेज की प्रिंसिपल ममता तिवारी ने निधि की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस की अपर्णा ने 10वीं में जिला टॉप किया:पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट, जिले का प्रदेश में 21वां स्थान
    Next Article
    बलरामपुर में इंटर में भावना यादव 91.60% के साथ टॉपर:बेटियों-बेटों का शानदार प्रदर्शन, ग्रामीण छात्रों ने भी मारी बाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment