Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haryana Congress ने भिवानी के बिधवान में चौपाल लगाकर शुरू किया अभियान

    4 hours ago

    2

    0

    हरियाणा कांग्रेस ने रविवार को भिवानी जिले के बिधवान गांव में पार्टी के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत चौपाल आयोजित की और इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों और जन आंदोलनों पर चर्चा के लिए संगठनात्मक बैठक भी हुई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि यह अभियान महज राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए जन आंदोलन है। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ इन महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा रहा है।दत्त ने कहा कि इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस लगातार गंभीर सवाल उठा रही है कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग क्यों और कैसे कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    COP31 में जीवाश्म ईंधन और वित्त पर सहमति नहीं, Bhupender Yadav बोले जारी रहेगा प्रयास
    Next Article
    Congress पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का वार, Telangana को दिल्ली का ATM बनाने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment