Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का वार, Telangana को दिल्ली का ATM बनाने का लगाया आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने तेलंगाना को दिल्ली में बैठे अपने नेतृत्व का ‘एटीएम’ बना दिया है और राज्य को अराजकता की ओर धकेल रही है। तेलंगाना दौरे से एक दिन पहले सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में नवीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तेलंगाना की धरती का इस्तेमाल ‘भारत विरोधी ताकतों’ को एक मंच पर लाने और देश को गुमराह करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली में बैठे अपने नेतृत्व का एटीएम बना दिया है।शासन करने के बजाय कांग्रेस राज्य को अराजकता की ओर धकेल रही है। वह भारत विरोधी ताकतों को एक मंच पर लाने और देश को गुमराह करने के लिए तेलंगाना की धरती का इस्तेमाल कर रही है। इस राज्य के लोगों ने उसके विभाजनकारी एजेंडे को समझ लिया है और उसे उचित जवाब देंगे।नवीन ने कहा कि वह सोमवार को तेलंगाना पहुंचकर करीमनगर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में राज्य के लोगों के साथ शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एक दिवसीय दौरे पर तेलंगाना पहुंच रहे नवीन वैश्य भवन के पास एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।जनसभा के बाद वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल से कमान चौराहे तक पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Haryana Congress ने भिवानी के बिधवान में चौपाल लगाकर शुरू किया अभियान
    Next Article
    CPIM महासचिव MA Baby बोले, राज्यों में स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से तय होंगे INDIA गठबंधन के फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment