Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में टायर फटने से पिकअप पलटी, सब्जी व्यापारी घायल:जगदीशपुर चौराहे के पास हादसा, तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय सब्जी व्यापारी नूर मोहम्मद की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर रात जगदीशपुर चौराहा के पास हुआ, जब टायर फटने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप चालक सुमेर को मामूली चोटें आईं, जबकि नूर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां शुक्रवार देर रात 2 बजकर 55 मिनट पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नूर मोहम्मद पीलीभीत जनपद के पूरनपुर के निवासी थे। उनके बड़े भाई अकील ने बताया कि नूर मोहम्मद के परिवार में उनकी पत्नी रीना और ढाई वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन हैं। वह कानपुर से पीलीभीत जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप में लदी सब्जी के बोरे सड़क पर फैल गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को सीधा करवाया और सब्जी के बोरों को सड़क के किनारे हटवाया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा कैंट में सबसे ज्यादा वोटरों के नाम कटे:सबसे कम वोटर बाह विधानसभा क्षेत्र में जुड़े नाम, जिले में अब 29.62 लाख वोटर
    Next Article
    लखनऊ में कांग्रेस का अधिवक्ता सम्मेलन:प्रदेश भर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा , सलमान खुर्शीद बोले-पाकिस्तान में मध्यस्थता भारत की विफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment