Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा कैंट में सबसे ज्यादा वोटरों के नाम कटे:सबसे कम वोटर बाह विधानसभा क्षेत्र में जुड़े नाम, जिले में अब 29.62 लाख वोटर

    2 hours ago

    1

    0

    भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले सभी 9 विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 6 जनवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण के बाद जारी सूची के बाद दावों और आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। इसके बाद जिले में 6,37,653 वोटरों के नाम कट गए हैं। अभियान से पहले जिले में 36,00,071 वोटर थे, जबकि अब संख्या घटकर 29,62,418 रह गई है। जिले में सबसे ज्यादा नाम आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में कटे हैं। जबकि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सबसे कम नाम बाह विधानसभा क्षेत्र में जुड़े हैं। पहले जानिये SIR के बाद जिले में क्या है स्थिति विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बाद आगरा जिले की मतदाता सूची में बड़े बदलाव सामने आए हैं। अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में कटे, जबकि नए मतदाता अपेक्षाकृत कम जुड़े। जिले की 9 सीटों में से कई पर इसका राजनीतिक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। छावनी, आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण और आगरा ग्रामीण में मतदाताओं की संख्या में भारी कमी दर्ज हुई, जिससे चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। वहीं फतेहपुरसीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह में अंतर सीमित रहा, जिससे वहां असर कम माना जा रहा है। सबसे ज्यादा 1.20 लाख वोटर उत्तर सीट पर घटे हैं। वहीं, दक्षिण और आगरा कैंट में भी एक-एक लाख वोटर कम हुए हैं। किस विधानसभा सीट पर अब कितने वोटर अब जानिये किस सीट पर कितने नाम कटे और कितने जुड़े... एत्मादपुर: यहां 86,499 वोटरों नाम कटे। नोटिसों पर हुई सुनवाई के बाद 38,314 वोटरों के नाम जुड़े। आगरा कैंट: यहां 1,80,882 वोटरों के नाम कटे। नोटिसों पर हुई सुनवाई के बाद 33,700 वोटरों के नाम जुड़े। आगरा दक्षिण: यहां 1,18,460 वोटरों के नाम कटे। नोटिसों पर हुई सुनवाई के बाद 12,346 वोटरों के नाम जुड़े। आगरा उत्तर: यहां 1,52,910 वोटरों के नाम कटे। नोटिसों पर हुई सुनवाई के बाद 32,174 वोटरों के नाम जुड़े। आगरा ग्रामीण: यहां 1,06,114 वोटरों के नाम कटे। नोटिसों पर हुई सुनवाई के बाद 28,325 वोटरों के नाम बढ़े। फतेहपुर सीकरी: यहां 43,222 वोटरों के नाम कटे। नोटिसों पर हुई सुनवाई के बाद 11,491 वोटरों के नाम जुड़े। खेरागढ़: यहां 46,272 वोटरों के नाम कटे। नोटिसों पर हुई सुनवाई के बाद 10,942 वोटरों के नाम जुड़े। फतेहाबाद: यहां 45,294 वोटरों के नाम कटे। नोटिसों पर हुई सुनवाई के बाद 11,633 वोटरों के नाम जुड़े। बाह: यहां 57,290 वोटरों के नाम कटे। नोटिसों पर हुई सुनवाई के बाद 9,281 वोटरों के नाम जुड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री आवास घोटाले का खेल:पक्के मकानों को खाली जमीन दिखाकर दोबारा ले रहे सरकारी धन
    Next Article
    हरदोई में टायर फटने से पिकअप पलटी, सब्जी व्यापारी घायल:जगदीशपुर चौराहे के पास हादसा, तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment