Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कांग्रेस का अधिवक्ता सम्मेलन:प्रदेश भर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा , सलमान खुर्शीद बोले-पाकिस्तान में मध्यस्थता भारत की विफलता

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सममेलन का आयोजन किया गया । महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कैसरबाग स्थित गांधी भवन में कांग्रेस की लीगल टीम से जुड़े अधिवक्ता , सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी , उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। ‘संविधान को बचाना लक्ष्य’ कांग्रेस के सीनियर लीडर सलमान खुर्शीद ने कहा कि अधिवक्ता संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं और आज हम लोग इन्हें अधिवक्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसका लक्ष्य है कि इस कार्यक्रम से जो हम लोगों को प्रेरणा मिले वह आम जनता तक पहुंचाया जाए। संवैधानिक व्यवस्था को सुरक्षित करना एक बड़ी चुनौती है मौजूदा समय में जिससे हम संगठित होकर करेंगे। संविधान को बचाना और जन-जन को न्याय दिलाना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। ‘पाकिस्तान में मध्यस्थता भारत सरकार की विफलता’ पाकिस्तान के अंदर अमेरिका और ईरान के बीच हो रही मध्यस्थ की वार्ता पर उन्होंने कहा कि वहां इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारी सरकार ने अगुवाई नहीं किया। विश्व भर में जो हमारी क्षमता और अस्तित्व रहा है अगर उसके हिसाब से मौजूदा सरकार ने काम किया होता तो आज हम नेतृत्व कर रहे होते। कूटनीति और विदेश नीति का सही उपयोग न होना आज पाकिस्तान इसकी मध्यस्थता कर रहा है। ‘पाकिस्तान को शांति से कोई मतलब नहीं’ सलमान खुर्शीद ने कहा कि जिनको शांति से कोई मतलब नहीं आज वह लोग विश्व शांति की मध्यस्थता कर रहे हैं। वह शांति दूत बन बैठे हैं यह हमारी कमी रह गई कि हम जो कर सकते थे वह किया नहीं। SIR प्रक्रिया पर बोले की जिन लोगों का नाम कट गया है अभी उनके पास उत्तर प्रदेश में समय है वह इस समय का सदुपयोग करें और अपने नाम को इसमें जुड़वा ले। यह बेहद महत्वपूर्ण काम है इसमें सबको हिस्सा लेना चाहिए। ‘यूपी में अधिवक्ता सुरक्षित है’ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम लोग जहां अधिवक्ता सम्मेलन कर रहे हैं उनका सम्मान कर रहे हैं वही मिर्जापुर में एक अधिवक्ता की हत्या कर दी गई यह बेहदशर्मनाक है। प्रदेश में जंगल राज है और इसका राजा सरकार का मुखिया है। भाजपा अपराधियों को संरक्षण दे रही है लगातार अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं हत्या हो रही है और अपराधी बनाकर उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि अगर पिछली घटनाओं पर मजबूत कार्रवाई हो जाती तो आज एक वकील की ओर हत्या न होती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में टायर फटने से पिकअप पलटी, सब्जी व्यापारी घायल:जगदीशपुर चौराहे के पास हादसा, तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना
    Next Article
    नाव हादसे में ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या की FIR:नाविक गिरफ्तार, वृंदावन में नाव पलटने से 10 लोगों की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment