Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार मजदूर की मौत, लखनऊ-पलिया हाईवे पर हुआ हादसा

    20 hours ago

    1

    0

    हरदोई में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के बबुरावल निवासी 25 वर्षीय सचिन पुत्र बाबूलाल पेशे से मजदूर था। उसके परिवार में पत्नी मंजू और दो बेटे हैं। सचिन के पिता बाबूलाल ने बताया कि शनिवार की सुबह सचिन संडीला काम करने गया था। पूरे दिन मजदूरी करने के बाद वह बाइक से रात के समय घर लौट रहा था। लखनऊ-पलिया हाईवे पर गोल्डन ढाबे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत सीएचसी कछौना ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस सड़क हादसे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर शिकायतों पर राज्य मंत्री ने की बैठक:उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से भट्टा मजदूर की मौत:शाहजहांपुर निवासी युवक कायमगंज में काम कर रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment