Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से भट्टा मजदूर की मौत:शाहजहांपुर निवासी युवक कायमगंज में काम कर रहा था

    22 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय भट्ठा मजदूर विनोद की मौत हो गई। वह शाहजहांपुर के जलालाबाद का निवासी था और कायमगंज में मजदूरी करता था। राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में सड़क किनारे पाया और अस्पताल पहुंचाया। यह घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र के धमगमा रोड पर स्थित एक ढाबे के पास हुई। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र स्थित गांव हरेबा निवासी रामबरन के पुत्र विनोद के रूप में हुई। विनोद कायमगंज के गांव जौंरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। विनोद के भाई बबलू ने बताया कि शनिवार शाम वह फैजबाग स्थित भट्ठे पर काम करने वाले अपने पिता से मिलकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक राधा कृष्ण ढाबा के पास खड़ी मिली। विनोद की मौत की खबर से उसके परिवार में शोक छा गया है। उसकी पत्नी नन्ही देवी और मां सुशीला का बुरा हाल है। विनोद अपने सात भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में तीन छोटी बेटियां हैं6 वर्षीय नेहा, 3 वर्षीय उपासना और 1 वर्षीय कोमल। शमशाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार मजदूर की मौत, लखनऊ-पलिया हाईवे पर हुआ हादसा
    Next Article
    बैंक परिसर में महिलाओं का हंगामा, कामकाज प्रभावित:देवरिया में पुलिस ने 15 महिलाओं को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment