Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में बंदरों का हमला, महिला घायल:भाजपा नेता ने कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी

    5 hours ago

    1

    0

    हापुड़ शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को मोहल्ला लक्ष्मणपुरा में एक महिला पर बंदरों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। नगर पालिका और प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने में अब तक विफल रहे हैं। लक्ष्मण गली, कोठी गेट निवासी हिमाद्री रोहिल्ला अपने घर के बाहर खड़ी थीं, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों के काटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर लाठी-डंडों की मदद से बंदरों को भगाया और घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंदरों ने अचानक किया हमला गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में पहले भी भाजपा नेता प्रवीण सेठी पर बंदरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। उन्होंने नगर पालिका से तत्काल बंदरों को पकड़ने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोग धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लक्ष्मणपुरा सहित शहर के कई इलाकों में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झाड़ियों में बुजुर्ग का शव मिला:रसड़ा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा, जांच शुरू
    Next Article
    कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मानदेय घोटाला, 4 लिपिक सस्पेंड:48 पुलिसकर्मियों को छुट्‌टी में भी मिला, अब वेतन से होगी वसूली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment