Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत:बदायूं में इलाज के दौरान राहगीर ने तोड़ा दम

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 58 वर्षीय राहगीर सतीश की मौत हो गई। यह हादसा बरेली-मथुरा हाइवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के हजरतगंज गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सतीश हजरतगंज गांव के निवासी थे और मंगलवार को गांव के बाहर टहलने निकले थे। हाइवे पार करते समय उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सतीश को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार से तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में नहर में बाइक गिरने से युवक की मौत:बहन की शादी की तैयारी में आया था घर
    Next Article
    हरदोई में बस अड्डे के पीछे मिली घायल युवती:पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, मारपीट की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment