Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर के पतारा में कुएं में गिरा गोवंश:फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे रेस्क्यू कर बचाया, बाहर आते ही पीया पानी

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात एक गौवंश पतारा में खुले पड़े कुएं में गिर गया। पानी होने से तेज आवाज आई, ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस ने लगभग तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद गौवंश को सकुशल कुएं से बाहर निकाला जा सका। कुएं से बाहर आते ही गौवंश ने पानी पिया यह देख पुलिस कर्मियों की आंखें भर आई। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा के तिलसड़ा रोड पर स्थित आशा देवी मंदिर के पास स्थित खुले पड़े कुएं के अंदर गुरुवार रात एक गौवंश गिर गया। कुएं में पानी होने के चलते झपाक की तेज आवाज हुई, शोर सुनकर ग्रामीणों ने कुएं में टॉर्च लगाकर देखा तो गौवंश कुएं के अंदर पड़ा हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को कुएं में गिरने की सूचना दी। जानकारी मिलते फायर ब्रिगेड की टीम और पतारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने कई बार कुएं से गौवंश को बाहर निकलने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए, इसके बाद उन्होंने एक ईंट रस्सी बंधकर उसने कुछ खाने की चीज रखकर कुएं के अंदर डाला, लेकिन रस्सी इधर उधर घूमती रही। काफी देर बाद गौवंश रस्सी के अंदर आया जैसे ही गौवंश' के अंदर आया वैसे पुलिसकर्मियों ने रस्सी के सहारे उसे ऊपर खींच लिया। गौवंश के कुएं से बाहर निकलते ही लंबी लंबी सांस लेने लगा, यह देखकर फायर ब्रिगेड कर्मी राज सिंह, अभिषेक अग्निहोत्री, रामप्रकाश, होमगार्ड नीलू, सुनील ने उसे बाल्टी में पानी भरकर रखा। पानी पीकर गौवंश अपने रास्ते चला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पति पर लाखों की लूट का आरोप लगाया:अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी से की मारपीट, कहा- जेवर-नगदी लेकर हुआ फरार
    Next Article
    SC से बोली महिलाएं- मीटर हटाओ वरना चूड़ी पहन लो:स्मार्ट मीटर को लेकर लगाए गए कैंप में महिलाओं का हंगामा, पुलिस बुलाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment