Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पति पर लाखों की लूट का आरोप लगाया:अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी से की मारपीट, कहा- जेवर-नगदी लेकर हुआ फरार

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट करने तथा लाखों रुपए की नकदी और जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। ग्राम मिठानपुर (कुड़वार) निवासी तहसीन बानो ने बताया कि उनकी शादी मो. अशफाक से हुई थी। तहसीन का आरोप है कि उनके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो 1 अप्रैल को पति ने उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा। पीड़िता के अनुसार, पति ने उन्हें 4 लाख रुपए लेकर पीछा छोड़ने और जान से मारने की धमकी भी दी। तहसीन बानो ने बताया कि उनका पति अपने भाइयों और कथित दूसरी महिला के साथ मिलकर बनारस में एक कारखाना चला रहा है। पीड़िता के अनुसार, बीते 22 अप्रैल को पति अचानक घर आया और उसने माफी मांगते हुए तहसीन को साथ रखने का वादा किया। उसने पीड़िता का विश्वास जीतने के लिए कुरान की कसम भी खाई। तहसीन बानो के मुताबिक, उसी रात उनकी तबीयत खराब थी। इसी का फायदा उठाकर पति मो. अशफाक घर में रखे 2 लाख 25 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। इन जेवरों में झाला, मंगलसूत्र, नथिया, पायल और पांच अंगूठियां शामिल थीं। पीड़िता ने बताया कि यह रकम उन्होंने अपने भाई सद्दाम के मेडिकल कॉलेज में चल रहे इलाज और ऑपरेशन के लिए जमा की थी। जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो आरोपियों ने एक बार फिर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद, पीड़िता ने कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ कलेक्ट्रेट में तालाबंदी की कोशिश:NCERT कोर्स लागू न होने पर किया प्रदर्शन, कांग्रेस सचिव और सपा नेता हिरासत में
    Next Article
    घाटमपुर के पतारा में कुएं में गिरा गोवंश:फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे रेस्क्यू कर बचाया, बाहर आते ही पीया पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment