Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SC से बोली महिलाएं- मीटर हटाओ वरना चूड़ी पहन लो:स्मार्ट मीटर को लेकर लगाए गए कैंप में महिलाओं का हंगामा, पुलिस बुलाई गई

    15 hours ago

    1

    0

    मेरठ में स्मार्ट मीटर को लेकर गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को विद्युत विभाग के विशेष कैंप में मीटर को लेकर फिर हंगामा हो गया। गुस्साई महिलाओं ने कैंप पर मौजूद अफसरों को चूड़ी भेंट कर दी जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पहले जानते हैं क्या है पूरा मामला जिले में बड़े स्तर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम चल रहा है। जैसे-जैसे मीटर लगते जा रहे हैं वैसे-वैसे लोगों की शिकायतें बढ़ गई हैं। मोहनपुरी की महिलाएं पिछले काफी समय से विरोध दर्ज करा रही है। शुक्रवार को उनके सब्र जवाब दे गया और उन्होंने न्यू मोहनपुरी स्थित बिजली घर पर हंगामा कर दिया। बिजली घर पर लगाया गया था कैंप स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पीवीवीएनएल के द्वारा शुक्रवार को न्यू मोहनपुरी स्थित बिजली घर पर विशेष कैंप लगाया गया था। जैसे ही मोहनपुरी की महिलाओं को इसकी भनक लगी, वह बिजली घर पहुंच गई और अधिकारियों का घेराव कर दिया। महिलाओं ने SE को भेंट करी चूड़ियां बिजली घर पर हंगामा कर रही महिलाओं को मौके पर मौजूद अफसर ने समझाने की कोशिश की लेकिन मैं समझने को तैयार नहीं थी। उनका केवल यही कहना था कि जल्द से जल्द उनके घर से स्मार्ट मीटर हटाया जाए। मौके पर मौजूद सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अरशद खान ने बात करने की कोशिश की तो महिलाओं ने उन्हें चूड़ियां भेंट कर दी। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर के पतारा में कुएं में गिरा गोवंश:फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे रेस्क्यू कर बचाया, बाहर आते ही पीया पानी
    Next Article
    एक ही रोल-नंबर पर परीक्षा देने पहुंचे 2 स्टूडेंट्स:BHU प्राक्टोरियल बोर्ड ने लंका थाना भेजा,परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे स्टूडेंट्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment