Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पंजाब के 5 चोर गिरफ्तार:घरों में नकबजनी कर उड़ा देते थे कीमती सामान, 14 मोबाइल समेत 1.40 लाख रुपये बरामद

    15 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सोमवार को पंजाब के 5 शातिर चोर पकड़े गए हैं। ये रेकी कर घरों और दुकानों में नकबजनी करते थे। इसके बाद सारा कीमती माल साफ कर देते थे। 3 मई को नकबजनी कर गोला इलाके की एक दुकान से मोबाइल और रुपये उड़ाए थे। इसके बाद से ही गोला थाने की पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और एंटी थेप्ट सेल इनके पीछे लगी थी। टीम के संयुक्त प्रयास से शातिर चोर गिरफ्तार हुए हैं। इनकी पहचान पंजाब के फाजिल्का जिला अबोहरा थाना के चंदनखेड़ा गांव निवासी सरजीत सिंह उर्फ काका (27), श्रीमुक्तसर जिले के लंबी थाना पंजावा के मलकीत सिंह (25), मलकीत की पत्नी देवेन्दर कौर (30), सदर मलौटा थाना क्षेत्र के एनाखेड़ा की सरबजीत (45) और फाजिल्का जिला के अबोहर थाना क्षेत्र के बल्लुआना की ट्रांसजेंडर जगजीत सिंह उर्फ अमन रानी के रूप में हुई। इनके पास से चोरी के 14 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन (नए डब्बा बंद), 02 कीपैड मोबाइल फोन (नए डब्बा बंद), 1.40 लाख रुपये और 03 अन्य उपयोग किए हुए एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। तीन मई को दुकान से उड़ाया था माल एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि 3 मई की देर रात करीब 3 बजे गोला के चंद चौराहा पर स्थित दुकान के शटर का ताला तोड़कर 14 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल और 1.40 लाख रुपया चोरी किया गया था। जिसकी तहरीर मिलने पर मुकदमा तत्काल दर्ज किया गया। इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। जिसके बाद 5 शातिर चोर गिरफ्तार हुए हैं। सभी पंजाब के रहने वाले हैं। ये दूसरे राज्यों में जाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में ट्रेन की चपेट में आए शिक्षक की मौत:पुलिस कर रही जांच, कुछ समय से डिप्रेशन में थे
    Next Article
    अवैध हथियारों के साथ युवकों का वीडियो वायरल:शामली में सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, 6 लोगों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment