Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 3 वर्ष के मासूम का हुआ अपहरण:वृंदावन पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद, अपहरण करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में रविवार की देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस को एक 3 साल के मासूम के अपहरण की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मासूम की तलाश में जुट गई। जिसका परिणाम यह रहा कि पुलिस 24 घंटे में ही मासूम को सकुशल बरामद कर सकी। बेटे को सकुशल पाकर मां माता पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिक्रमा मार्ग से किया अपहरण वृंदावन में केशवधाम के समीप एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मंगल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं और मजदूरी करते हैं। रविवार की शाम को मंगल सिंह अपनी पत्नी पूजा और 3 साल के बेटे गोपाल के साथ परिक्रमा मार्ग स्थित गौडिया मठ आश्रम में खाना खाने गए। इस दौरान उनके साथ काम करने वाला लखन लाल भी मौजूद था। लखन लाल ने किया अपहरण मंगल सिंह और पूजा खाना खाने के बाद वर्तन साफ करने गए। इस दौरान वह गोपाल को लखन लाल के पास बिठा गए। वर्तन साफ कर जब वह वापस आए तो न तो वहां लखन लाल मिला और न ही उनका बेटा गोपाल। बेटे को गायब देख मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मंगल सिंह में आसपास सभी जगह गोपाल की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस से की शिकायत गोपाल के न मिलने पर मंगल सिंह ने पुलिस से शिकायत की। 3 साल के बच्चे के अपहरण की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय पांडे सक्रिय हो गए। उन्होंने मासूम की तलाश के लिए थाना स्तर पर 4 टीम बनाई और हर संभव जगह मासूम की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले,मुखबिरों को सक्रिय किया। 24 घंटे में मिली सफलता 3 साल के मासूम गोपाल की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार को जानकारी मिली कि एक छोटा बच्चा केशीघाट के पास रो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोपाल को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने गोपाल को ले जाने वाले लखन लाल की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस बच्चे को लेकर थाना ले आई और इसकी जानकारी गोपाल के माता पिता को दी। बेटे को पाकर खुशी से रो पड़ी मां 3 साल के मासूम बेटे गोपाल को सकुशल देख पिता मंगल सिंह और मां पूजा की आंखों से खुशी के आंसू झलक उठे। पुलिस ने जरूरी कागजी कार्यवाही करने के बाद गोपाल को CWC के समझ पेश किया। जहां से गोपाल को उसके माता पिता को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि आरोपी लखन लाल की तलाश की जा रही है जल्द उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल-असम नतीजों से UP के लिए 5 बड़े मैसेज:ममता वाली गलती अखिलेश कर रहे; योगी को हिमंता से बड़ी लकीर खींचनी होगी
    Next Article
    यूपी के 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:संभल में सबसे अधिक 130MM हुई बरसात, 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment