Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU के सनी ने हरियाणा में किया कमाल:नेशनल किकबॉक्सिंग कैंप में UP को रिप्रजेंट किया, टॉप 12 प्लेयर में शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. सेकेंड सेमेस्टर के छात्र और अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह ने एक बार फिर खेल जगत में शहर और प्रदेश का मान बढ़ाया है। सनी सिंह ने हरियाणा में आयोजित '13वें नेशनल हाई परफॉरमेंस किकबॉक्सिंग कैंप 2026' में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश खेल मंत्रालय की ओर से किया गया। इस राष्ट्रीय शिविर में देशभर से कुल 160 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरे उत्तर प्रदेश से केवल 12 खिलाड़ियों का चयन इस कैंप के लिए हुआ था, जिनमें सनी सिंह ने अपनी जगह बनाई। विश्व स्तरीय ट्रेनिंग मिलेगी खिलाड़ियों को इटली और सर्बिया की राष्ट्रीय टीमों के कोचों के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कोचों की ओर से आधुनिक तकनीक और हाई-परफॉरमेंस ट्रेनिंग दी गई। परीक्षा और खेल के बीच रखा बैलेंस सनी सिंह के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर 7 मई से उनकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर वे 11 से 13 मई तक आई.आई.एम.टी. (IIMT) यूनिवर्सिटी, मेरठ में होने वाले सीनियर नेशनल चैंपियनशिप ट्रायल में भी भाग लेंगे। सनी वर्तमान में अपनी पढ़ाई और ट्रेनिंग, दोनों पर पूरी एकाग्रता के साथ ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कुलपति ने जताया गर्व सनी की इस उपलब्धि पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि सनी सिंह हमारे विश्वविद्यालय के छात्र हैं। उनकी खेल प्रतिभा पर विश्वविद्यालय को गौरव महसूस होता है। साथ ही सनी पढ़ाई में भी एक मेधावी छात्र हैं। बधाई देने वालों में डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. अनुभूति दुबे, कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. कीर्ति पांडेय, समाजशास्त्र विभाग के अधिष्ठाता प्रो. अनुराग द्विवेदी, डॉ. राजवीर, डॉ. मनीष पांडेय और डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह आदि प्रमुख रहे। प्रमुख हस्तियों ने जताया उत्साह सनी सिंह को स्थानीय स्तर पर भी भरपूर सराहना और सहयोग मिल रहा है। ऐशप्रा ग्रुप के चेयरमैन अतुल सर्राफ ने कहा कि सनी सिंह गोरखपुर के गौरव हैं और उन्हें सपोर्ट करना हमारे लिए गर्व की बात है। बाथवाल ग्रुप के चेयरमैन अमित बाथवाल और मैरियन फाउंडेशन और सेंट पॉल्स स्कूल के ट्रस्टी अमरीश चंद्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि सनी हमारे विश्वास पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। उनके माध्यम से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश और भारत का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ओपी-राजभर के गनर ने किया युवती से रेप:4 साल में 2 बार प्रेग्नेंट, शादी का झांसा देकर कराया गर्भपात; 25 अप्रैल को दूसरी शादी की
    Next Article
    MMMUT में पुलिस के लिए साइबर फॉरेंसिक ट्रेनिंग शुरू:आधुनिकता पर जोर, 4 जिलों से 25 पुलिस अधिकारी ले रहे ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment