Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध हथियारों के साथ युवकों का वीडियो वायरल:शामली में सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, 6 लोगों पर केस दर्ज

    14 hours ago

    2

    0

    शामली में अवैध हथियारों के साथ कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में युवक अवैध हथियार दिखाते हुए गाली-गलौज कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ का है। वीडियो में कुछ युवक एक चारपाई पर अवैध हथियार रखकर उनकी नुमाइश करते दिख रहे हैं। वे किसी अन्य व्यक्ति को देख लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाड़ के निवासी हैं, जबकि एक युवक कांधला क्षेत्र के गांव किवाना का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान अमित पुत्र रविंद्र (किवाना, थाना कांधला), आकाश पुत्र भानू, पारस पुत्र अंजू, सोनू पुत्र जगमेर, अंकुश पुत्र कालू और मुकुल पुत्र बिल्लू (सभी निवासी लिसाढ़, शामली) के रूप में हुई है। फिलहाल, इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एडिशनल एसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने हथियारों के साथ वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पंजाब के 5 चोर गिरफ्तार:घरों में नकबजनी कर उड़ा देते थे कीमती सामान, 14 मोबाइल समेत 1.40 लाख रुपये बरामद
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न:चित्रकूट में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment