Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न:चित्रकूट में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए

    13 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खबर सामने आने के बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। शहर के प्रमुख स्थल धनुष चौराहा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्‌ठे हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में "जय श्रीराम" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत भी बताया। जश्न के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के कारण जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला महामंत्री अश्वनी कुमार अवस्थी, पंकज अग्रवाल, श्रवण पटेल और रंजन उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध हथियारों के साथ युवकों का वीडियो वायरल:शामली में सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, 6 लोगों पर केस दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में दीवार ढहने से युवक की मौत:तूफान से आम के बागों को नुकसान, जमीन पर बिछे छोटे-छोटे फल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment