Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 39°C:तेज धूप निकली, गर्म हवा बह रही, 29 जून से बारिश के आसार

    1 day ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मौसम तेजी से बदल रहा है। शनिवार सुबह से तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को धूप अधिक तेज रही और मौसम में गर्म हवाओं जैसा अहसास हो रहा है। सुबह से ही सड़कों पर निकलने वाले लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने 29 जून से फिर बारिश की संभावना जताई है, जिससे लगातार तीन दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दो दिन पहले बारिश से बदला था मौसम गुरुवार दोपहर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया था और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। सुबह तेज धूप रहने के बाद दोपहर में आसमान में बादल छाए और फिर बारिश हुई। शहर के अलावा मोदीनगर, भोजपुर, मुरादनगर और मसूरी क्षेत्र में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार रात को भी आसमान में बादल छाए रहे और लोनी क्षेत्र में हल्की फुहार पड़ी। बारिश के बाद पेड़ों पर जमी धूल साफ हो गई और शहर में हरियाली भी निखर गई। मौसम में आई ठंडक से लोगों ने कुछ समय के लिए राहत महसूस की, लेकिन शनिवार को फिर से तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी। 23 जून को चली थी धूलभरी आंधी इससे पहले 23 जून को गाजियाबाद में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली थी। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर मकानों और झुग्गी-झोपड़ियों के टीन-शेड उड़ गए थे। उस दिन भी सुबह तेज धूप रही थी और दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली थी। 29 जून से फिर बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस व भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    या हुसैन की सदाओं के बीच कर्बला पहुंचे ताजिये:मुरादाबाद में देर शामकई इलाकों से रवाना हुए ताजिये, रातभर जारी रहा सिलसिला
    Next Article
    यौमे आशूरा पर कर्बला में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक:मातमी जुलूस में गूंजीं 'या हुसैन' की सदाएं, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment