Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड:प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव, निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक रोक

    19 hours ago

    3

    0

    गाजियाबाद में आज सोमवार सुबह से मौसम सर्द है, जहां हल्के बादल भी छाए हुए हैं। दिन में बीच-बीच में हल्की धूप रहेगी। सुबह न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम सर्द रहने का अनुमान जताया है। मौसम में बदलाव के साथ प्रदूषण से एक साथ राहत मिली है। जहां गाजियाबाद और आसपास के शहरों AQI तेजी से घटा है, रेड जोन से यलो जोन में आ पहुंचा है। किया गया, जो इससे पहले रेड जोन में था। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर से है। निर्माण कार्यो पर है रोक इससे पहले डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिले में सरकारी और निजी निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक रोक लगाने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही सरकारी और निजी इमारतों के ध्वस्तीकरण पर भी रोक रहेगी। गाजियाबाद में कक्षा 5 तक के स्कूलों की कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर चल रही हैं। प्रदूषण में एक साथ राहत मिली वायु प्रदूषण में आज एक साथ राहत मिली है। जहां दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोनी की हवा जहरीली बनी हुई थी, यहां एक्यूआई रेड जोन में था, लेकिन आज घटकर 200 से नीचे आ पहुंचा है। सड़कों पर पानी का छिड़काव, मशीनों से सफाई प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई भी की जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा प्रदूषण रोकने के लिए ये पाबंदियां लागू डीजल से चलने वाले इंजनों पर पाबंदी रहेगी। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक है। निजी वाहनों का इस्तेमाल कम कराने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है। खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नानी-नाती की हत्या के 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं:डॉग-स्क्वाड और सर्विलांस भी नहीं दे सके ठोस सुराग; जेवर गायब होने की कहानी उलझी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 7 थानों के थानाध्यक्ष बदले:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक और 6 उप निरीक्षकों को नई तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment