Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 7 थानों के थानाध्यक्ष बदले:पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक और 6 उप निरीक्षकों को नई तैनाती

    19 hours ago

    2

    0

    सिद्धार्थनगर में पुलिस विभाग ने सात थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने 15 नवंबर की रात निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की नई तैनाती का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, छह निरीक्षकों और छह उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। चार थानाध्यक्षों समेत पांच निरीक्षकों का दूसरे जिले में तबादला किया गया है। निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से डुमरियागंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक शेषमणि पांडे को शोहरतगढ़ से हटाकर गोल्हौरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक अरविंद शर्मा को पुलिस लाइन से शोहरतगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। डुमरियागंज के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, उसका बाजार के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, गोल्हौरा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, जोगिया के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार और महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडे का दूसरे जिले में तबादला किया गया है। उप निरीक्षक स्तर पर मोहाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को उसका बाजार का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सर्विलांस सेल के प्रभारी शशिकांत को जोगिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी पीआरओ दीपक कुमार को मोहाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बांसी थाने में तैनात उप निरीक्षक मीरा चौहान को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। शोहरतगढ़ थाने के उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह को एसपी पीआरओ और सिद्धार्थनगर थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड:प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव, निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक रोक
    Next Article
    उगते सूर्य को अर्घ्य, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा:कानपुर के घाटों पर गूंजे छठी मैया के गीत, आतिशबाजी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment