Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नानी-नाती की हत्या के 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं:डॉग-स्क्वाड और सर्विलांस भी नहीं दे सके ठोस सुराग; जेवर गायब होने की कहानी उलझी

    19 hours ago

    2

    0

    बदायूं में बिनावर थाना क्षेत्र के कान्हानगला गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस न तो हत्या की वजह स्पष्ट कर सकी है और न ही हत्यारों तक पहुंचने का कोई ठोस सुराग मिला है। सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है कि कातिल घर के भीतर कैसे दाखिल हुआ और वारदात के बाद किस रास्ते से बाहर निकला? खोजी कुत्ते और सर्विलांस की मदद भी अब तक कोई निर्णायक सुराग नहीं दे सकी है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कई पहलुओं पर जांच चल रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा। घर में घुसने और बाहर निकलने का रास्ता बना पहेली एसएसपी अंकिता शर्मा के मुताबिक, घटनास्थल पर बल प्रयोग के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि हत्यारा इतना करीब था कि दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि, घर में उसके प्रवेश और बाहर निकलने के तरीके को लेकर पुलिस के सामने अब भी सवाल बने हुए हैं। घटनास्थल पर खोजी कुत्ते की मदद ली गई, लेकिन कोई निर्णायक सुराग नहीं मिला। सर्विलांस के जरिए भी हत्यारे तक पहुंचने का रास्ता साफ नहीं हो सका। पुलिस अधिकारी अपने अनुभव और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। बरामदे में चारपाई पर मिला बच्चे का शव दरअसल, शुक्रवार रात 50 वर्षीय नियाज बानो और उनके आठ वर्षीय धेवते अफनान की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। अफनान का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा था, जबकि नियाज बानो की लाश घर के अंदर कमरे में जमीन पर मिली थी। दोनों की हत्या के बाद से ही पुलिस के सामने यह सवाल है कि रात के अंधेरे में घर के भीतर दाखिल हुआ हत्यारा आखिर किस रास्ते से बाहर निकला। घटनास्थल के हालात भी इस सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। जेवर गायब होने की बात से उलझी हत्या की वजह शुरुआती जानकारी में नियाज बानो के कुंडल और एक पाजेब गायब होने की बात सामने आई थी। इसके बाद लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। हालांकि, एसएसपी अंकिता शर्मा के मुताबिक, महिला के कानों में कुंडल पहनने के छेद ही नहीं थे। न ही उन्हें निकालने के कोई स्पष्ट निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस के सामने अब यह सवाल भी है कि हत्या के पीछे लूट मकसद था या गायब बताए गए आभूषणों की बात के पीछे कोई दूसरी वजह छिपी है। फिलहाल पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलालपुर सीट पर 3 दशक से नहीं जीती भाजपा:1996 में शेर बहादुर जीते थे, 2027 में साख बचाने की चुनौती
    Next Article
    गाजियाबाद में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड:प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव, निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment