Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 6 साल का बच्चा तालाब में डूबा:पुलिस और लोगों ने रात भर की तलाश, नहीं चला पता

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में खेलते समय 6 साल का बच्चा तालाब में डूब गया। वह जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। वे बच्चे को खोजने निकले। लोगों से पूछने पर पता चला वह डाबर तालाब के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक तालाब में चला गया। परिजन ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फौरन गोताखोर को लेकर पुलिस पहुंच गई। रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया। घटना रविवार शाम को लोनी थाना क्षेत्र की है। ​शाम को हुआ था लापता ​बच्चे के पिता आरिफ ने बताया कि मेरा बेटा आतिफ घर के पास खेल रहा था। जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो वह कालोनी में ढूंढने के पहुंचे। जहां जानकारी करने पर उन्हें पता चला बच्चा पास स्थित डाबर तालाब के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। साथ खेल रहे एक बच्चे ने यह बात बताई, जब वह तालाब के किनारे पहुंचे, तो वहां आतिफ की चप्पलें पड़ी मिलीं। जिससे उसके डूबने की पुष्टि हुई। पास में लगे सीसी टीवी कैमरे बंद मिले। फोटो देखकर आसपास के बच्चों ने डूबने की बात बताई। पुलिस ने बच्चे को तलाशा सूचना मिलते ही अंकुर विहार पुलिस मौके पर पहुंची। और जेसीबी मशीन और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत तलाश शुरू की गई। बच्चे का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद ली। जिससे किनारे की झाड़ियों और मिट्टी को हटाकर पानी में रास्ता बनाया जा सके। ​बच्चे के डूबने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों और जेसीबी की मदद से तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बच्चे को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच के सीडीओ बने आजमगढ़ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता:देर रात योगी सरकार ने 40 आईएएस अफसर के किए तबादले
    Next Article
    15 अप्रैल से जल रही थी विवाद की चिंगारी:LIU को भनक तक नही लगी, संतकबीर नगर पुलिस ने मामले को हल्के में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment