Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 अप्रैल से जल रही थी विवाद की चिंगारी:LIU को भनक तक नही लगी, संतकबीर नगर पुलिस ने मामले को हल्के में लिया

    4 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमला हुआ। घायल आकाश निषाद की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस और LIU की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यदि समय रहते मामले को गंभीरता से लिया जाता तो इस घटना को रोका जा सकता था। यह विवाद बीते 15 अप्रैल से चला आ रहा है। शंभू निषाद ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के सई लंगड़ी के बेलपुरवा निवासी इंद्रेश ने एक नया ऑटो खरीदा था। वह इसे मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर चला रहा था, तभी कुछ लोगों ने उससे टैक्सी स्टैंड का शुल्क मांगना शुरू कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। इस मामले में युवा मोर्चा निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभान निषाद ने ईओ से जानकारी ली, तो पता चला कि टैक्सी स्टैंड के लिए कोई टेंडर नहीं हुआ है। 15 अप्रैल को हुई मारपीट में शिवा, इंद्रेश और आकाश निषाद घायल हो गए थे। वहीं, दूसरे पक्ष से अनिल कुमार सिंह और रविप्रकाश सिंह को भी चोटें आईं। अनिल कुमार सिंह की तरफ से चार नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चंद्रभान निषाद ने आरोप लगाया कि आकाश, शिवा और इंद्रेश को अवैध वसूली के विरोध में पीटा गया था। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई की गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था, जो शनिवार को फिर से हिंसक रूप ले लिया। शंभू निषाद के मुताबिक कप्तान ने मुकदमा के लिए सीओ को जांच के लिए भेजा। इसके बाद समाधान दिवस में हम लोग गए वहां से एसओ ने थाने पर चलने को कहा। वहां शाम 7 बजे एसओ सुरेन्द्र सिंह आए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल आइए मेडिकल कराकर मुकदमा लिखेंगे। उसके बाद जैसे ही वहां से निकले उसके बाद रोडवेज के पास हमला हो गया। जनपद में किसी भी अपराध को रोकने में और उसके हर एक गतिविधि में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की बड़ी भूमिका होती है। वह समय रहते पुलिस को एलर्ट कर देती है। लेकिन इस घटना में LIU ने पुलिस को एलर्ट नही किया। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया : चंद्रभान व शंभू निषाद ने बताया कि हमने कई बार थानाध्यक्ष से कहा कि सर मेरे ऊपर हमला हो सकता, लेकिन वह आश्वासन देते रहे कुछ नही होगा। जिसके बाद यह घटना हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 6 साल का बच्चा तालाब में डूबा:पुलिस और लोगों ने रात भर की तलाश, नहीं चला पता
    Next Article
    अमेठी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, आरोपी के पैर में गोली लगी:20 से अधिक केस दर्ज, तमंचा-कारतूस समेत कई सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment