Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच के सीडीओ बने आजमगढ़ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता:देर रात योगी सरकार ने 40 आईएएस अफसर के किए तबादले

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात 40 आईएएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। इस तबादले मैं आजमगढ़ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता को भी आजमगढ़ से ट्रांसफर करते हुए बहराइच का सीडीओ बना दिया है। सुनील कुमार धनवंता लंबे समय से आजमगढ़ में कार्यरत है। और लंबे समय से ट्रांसफर की बाट जोह रहा रहे थे। हालांकि शासन ने अभी तक आजमगढ़ के लिए किसी का नाम तय नहीं किया है। जिले के कई एसडीएम भी ऐसे हैं। जो लंबे समय से कार्यरत है और लगभग अपना कार्यकाल पूरा करने के करीब है। ऐसे में किसी भी समय इन एसडीएम के भी ट्रांसफर आ सकते हैं। पांच संयुक्त मजिस्ट्रेट बन सीडीओ उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच संयुक्त मजिस्ट्रेट को सीडीओ बनाया है। जिनमें देवरिया की संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा को हापुड़, सुल्तानपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला को सुल्तानपुर, आजमगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवता को बहराइच, चित्रकूट की संयुक्त मजिस्ट्रेट पूजा साहू को अमेठी और गाजीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सबन्नवाड को झांसी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक बेकाबू होकर झाड़ियों में गिरी, मजदूर की दबकर मौत:सकलडीहा में रात में ससुराल से लौटते वक्त हादसा, सुबह ग्रामीणों ने देखा शव
    Next Article
    गाजियाबाद में 6 साल का बच्चा तालाब में डूबा:पुलिस और लोगों ने रात भर की तलाश, नहीं चला पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment