Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 3 दरोगा लाइन हाजिर:जनसुनवाई और फील्ड में न निकलने पर कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    थानों में जनसुनवाई और फील्ड में न निकलने पर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। इस बैठक में एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर राजकरन नैय्यर, डीसीपी धवल जायसवाल और डीसीपी एनएन तिवारी भी मौजूद रहे। जहां पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि जनसुनवाई में लापरवाही पाई गई तो सीधे कार्रवाई होगी। साथ बीट सिपाही से लेकर एसीपी तक फील्ड में निकलें। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की भी जमकर फटकार लगाई। 3 दरोगा लाइन हाजिर किए मोदीनगर थाने में तैनात दरोगा विपिन दहिया, मोदीनगर में तैनात दरोगा लवकुश दीक्षित और ट्रोनिका सिटी थाने थाने के दरोगा राहुल कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। यह तीनों ही 2023 बैच के दरोगा हैं। तीनों की लापरवाही की शिकायत डीसीपी को मिली थीं। पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए नसीहत दी है कि वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सभी थानों की समीक्षा अवैध नशे के कारोबार, उसके सेवन तथा अवैध शत्रों की तस्करी एवं रखरखाव के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कारवाई को लेकर चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार को लेकर भी कड़े निर्देश् दिए। जहां एक जनवरी 2024 से 20 अप्रैल तक की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं को लेकर एसीपी को भी कड़ी फटकार लगाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार:देवरिया में GRP ने की कार्रवाई, बाइक भी बरामद
    Next Article
    हापुड़ में GST का छापा, 90 लाख का अंतर मिला:फर्म ने मौके पर 85 लाख रुपए जमा कराए, आगे जांच अभी जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment