Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या, प्रयागराज में प्रदर्शन:विश्वकर्मा महासभा ने की पुलिस कार्रवाई, 50 लाख मुआवजे की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने शुक्रवार को प्रयागराज के जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले में दोषियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की। ज्ञापन में बताया गया कि यह घटना 14-15 अप्रैल की रात गाजीपुर के करेंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में हुई थी। सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी निशा की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। महासभा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस की लापरवाही और आरोपियों से कथित मिलीभगत के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महासभा के पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। यह प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी लेने जा रहा था। इस हमले में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित कई लोग घायल हो गए थे। महासभा का तर्क है कि यदि पुलिस पहले से सतर्क रहती और ग्राम प्रधान द्वारा दी गई कथित धमकियों को गंभीरता से लेती, तो इस हमले को रोका जा सकता था। ज्ञापन में दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मामले में लापरवाही बरतने वाले सीओ सिटी तथा थानाध्यक्ष करेंडा सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की भी मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष राम निरंजन विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी:21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे
    Next Article
    संभल में बिजली संकट से किसान परेशान:भारतीय किसान यूनियन ने 30 अप्रैल को धरने की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment