Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बिजली संकट से किसान परेशान:भारतीय किसान यूनियन ने 30 अप्रैल को धरने की चेतावनी दी

    8 hours ago

    1

    0

    संभल में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक असली) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि 33 केवी संभल से हसनपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को फसल सिंचाई के लिए समय पर बिजली नहीं मिल रही है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण किसान परेशान हैं। कई बार तय समय पर भी बिजली नहीं दी जाती, जिससे सिंचाई कार्य बाधित हो जाता है। इसके अतिरिक्त, बिजलीघर हातिम सराय से जुड़े उपभोक्ताओं ने भी शिकायत की है कि पलथा सहित कई गांवों में पर्याप्त बिजली नहीं पहुंच रही है, जिससे घरेलू और कृषि कार्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का भी कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि इन मीटरों के कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है और बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कार्रवाई को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसका विरोध जारी रहेगा। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने घोषणा की कि 30 अप्रैल 2026 को एक बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजपाल यादव, चौधरी संजीव गांधी, प्रदेश प्रवक्ता जयवीर सिंह यादव, मोहम्मद फरमान, रिजवान, मोहम्मद वसीम, जोहर अली, अजमत, आकिल, तोसिम, शाने आलम और मुजीब सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या, प्रयागराज में प्रदर्शन:विश्वकर्मा महासभा ने की पुलिस कार्रवाई, 50 लाख मुआवजे की मांग
    Next Article
    बदायूं में पारा 42 डिग्री पहुंचा:गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित, लोगों को घरों में रहने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment