Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में डीएम-एसपी ने की समन्वय बैठक:विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    2 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर, तय समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जानी चाहिए। समीक्षा के दौरान कुछ विभागों में कार्यों की धीमी प्रगति, जनशिकायतों के निस्तारण में देरी और फील्ड स्तर पर निगरानी की कमी जैसी खामियां सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सख्त निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज और नगर निकाय से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने, शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनसुनवाई कार्यक्रमों को गंभीरता से लेने के लिए भी कहा गया। उन्होंने फील्ड निरीक्षण बढ़ाने, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। एसपी ने आम जनता के साथ संवाद बढ़ाने पर भी बल दिया, ताकि सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया जा सके। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:पासपोर्ट-वीजा के नाम पर वसूले पैसे, मुंबई पहुंचते ही खुला धोखे का राज
    Next Article
    15 जून से नोएडा एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट शुरू होंगी:एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल तैयार, इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment