Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा नदी में नाव पर बैठकर बीयर पार्टी, नॉनवेज खाया:काशी पुलिस ने पांच नाविकों को गिरफ्तार किया, 5 साल तक की हो सकती सजा

    22 hours ago

    1

    0

    काशी में गंगा नदी में नाव पर नॉनवेज और बीयर-शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। वीडियो में 5 नाविक नाव में बैठे हैं। वह नाव में चिकन बना रहे हैं। साथ शराब और बीयर पी रहे हैं। पीने के बाद वह नॉनवेज परोस रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद दशाश्वमेध चौकी प्रभारी ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 196 और धारा 299 के तहत केस दर्ज कर 5 नाविकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाव को सीज कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसमें 5 साल तक की सजा हो सकती है। मामला दशाश्वमेध थाना क्षेत्र का है। नाव पर नॉनवेज पार्टी की 2 तस्वीरें देखें सोमवार को वीडियो शेयर होने पर एक्शन पार्टी करने का युवकों ने वीडियो बनाया। एक युवक वीडियो बनाते हुए सभी का परिचय करवाता है। फिर वह कहता है कि छेदीलाल, दीपक, हलवाई भाई हैं। ये प्रदीप भाई चिकन बना रहे हैं। बबलू भाई प्याज काट रहे हैं। वह आगे कहता है कि गाइज हम लोग पार्टी कर रहे हैं। ये देखिए हम लोगों की बीयर है। इसके बाद सभी मिलकर बीयर-दारू पार्टी करते हैं। फिर नानवेज खाते हैं। सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो गया। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि त्रिपाठी की तहरीर पर पांचों नाविकों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने दर्ज कराया केस, सभी गिरफ्तार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी शामिल हैं। ये सभी आरोपी रामनगर और शहर के रहने वाले हैं। साथ ही नाव को सीज कर दिया गया है। बताया कि यह वीडियो सर्दियों के मौसम का प्रतीत हो रहा है। फिर भी इसकी जांच की जा रही है। इन 2 धाराओं में केस 1- धारा 196: समाज/समुदायों के बीच नफरत फैलाने पर सजा सामान्य मामलों में- अगर अपराध धार्मिक स्थल या धार्मिक सभा में किया गया हो- 2. धारा 299: किसी धर्म या धार्मिक भावनाओं के अपमान पर सजा 15 मार्च को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी हुई थी काशी में 15 मार्च को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई थी। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी थी। इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा, तो हिंदूवादी संगठनों की नजर पड़ी। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी 2 महीने तक जेल में बंद रहे थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने सभी को जमानत दे दी। पढ़ें पूरी खबर… ……………………… ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ आग में 15 की मौत, बिल्डिंग अवैध थी:2016 में गिराने का आदेश हुआ था; 4 अफसर सस्पेंड, 4 आरोपी अरेस्ट लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अवैध थी। इसे गिराने का आदेश 2016 में हुआ था, लेकिन दो महीने से कम समय में ही आदेश निरस्त कर दिया गया था। सोमवार देर शाम प्रशासन ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि ध्वस्तीकरण का नोटिस फिर से जारी किया गया है। इसके बाद बुलडोजर चलेगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड में सोनीपत के युवक की मौत:इकलौत बेटा, मां को आखिरी कॉल, बोला-आग लग गई, अब जिन्दा नहीं बचेंगे; 8 दिन पहले ही नौकरी लगी
    Next Article
    'हमारा सब ले जाओ, बस मेरा बेटा लौटा दो':मां बोली- अब हम कैसे जिएंगे, लखनऊ-अग्निकांड में जान गंवाने वाले आदित्य का हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment